पंचकूला, 14 सितंबर 2026: हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला नाइट क्लब में तीन पंजाबी युवकों ने फायरिंग कर दी। युवक क्लब में डांस करने पहुंचे थे और तीनों में कहासुनी हो गई। तभी एक युवक ने नशे में दो फायर कर दिए।
इसी दौरान वहां वीडियो शूट करने आई लेडी ब्लॉगर को गोली लग गई। मारपीट के बीच युवक एक दूसरे पर कांच के गिलास भी फेंकने लगे जिसके टुकड़े लेडी ब्लॉगर की गर्दन में घुस गए।
इसके बाद फायरिंग कर रहे युवकों को क्लब के सुरक्षाकर्मियों और वहां मौजूद लोगों ने काबू कर लिया। पहले उनकी जमकर पिटाई की गई फिर पुलिस को सौंप दिया गया। उधर घायल लेडी ब्लॉगर को सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहले वो शिकायत देने के लिए राजी नहीं हुई बाद में काफी समझाने के बाद उसने अपने मंगेतर की मौजूदगी में शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में एफआईआर दर्ज कर ली है। युवकों से पूछताछ चल रही है।
ये भी देखें: Goa Nightclub Fire Case: लूथरा भाइयों को आज भारत लाने की तैयारी, इमरजेंसी सर्टिफिकेट जारी होने का इंतजार