पंजाब के 13 जिलों में आज बारिश की संभावना, 1.8 डिग्री गिरा तापमान

by Manu
पंजाब मौसम 3 मार्च 2025: बारिश और हल्की गर्मी

चंडीगढ़, 28 सितंबर 2026: पंजाब के 13 जिलों में आज बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बादल छाने और हिमाचल प्रदेश में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। औसत अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह अब सामान्य से 2.9 डिग्री नीचे पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 35.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक आज पठानकोट गुरदासपुर अमृतसर होशियारपुर तरनतारन रूपनगर मोहाली फिरोजपुर फाजिल्का फरीदकोट मुक्तसर बठिंडा और बरनाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। रविवार को भी कुछ स्थानों पर बारिश हुई थी। लेकिन वह रिकॉर्ड नहीं हो पाई। राज्य के सभी जिलों में तापमान गिरा है। सबसे कम तापमान रूपनगर में 28.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार इस समय बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आ रही है। इससे बादल बन रहे हैं। बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि ज्यादा बारिश होने के आसार नहीं हैं। पंजाब-चंडीगढ़ से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी जारी है।

मानसून की वापसी की रेखा गुरदासपुर और चंडीगढ़ से होकर गुजर रही है। पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। आज से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलना शुरू हो जाएंगी।

ये भी देखे: पंजाब के 13 जिलों में आज छिटपुट बारिश की संभावना, मानसून की वापसी की तैयारी

You may also like