स्वच्छता सर्वेक्षण में हरियाणा में करनाल फिर जीता नंबर 1 का खिताब, दूसरी बार मिला राष्ट्रपति पुरस्कार

by Manu
Karnal Swachh Survekshan

करनाल, 12 नवंबर 2026: करनाल ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के 10वें संस्करण में हरियाणा में पहला स्थान हासिल कर लिया है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामले मंत्रालय ने बुधवार को यह नतीजे घोषित किए। करनाल को प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया।

यह शहर लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति पुरस्कार पाने वाला हरियाणा का पहला शहर बन गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के प्रतिनिधियों को यह पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

राष्ट्रपति ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा, करनाल की महापौर रेणु बाला गुप्ता और नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा को पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री तोखन साहू और मंत्रालय के सचिव भी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग अगले दो दिन में जारी होने की उम्मीद है। करनाल को हरियाणा में पहला स्थान मिलने से शहर में खुशी का माहौल है।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like