कल से शुरू हो रहा छठ महापर्व, पटना के घाटों पर अंतिम चरण की तैयारियां, 40 लाख लोग छठ पर बिहार लौट रहे

by Manu
छठ महापर्व

पटना, 12 नवंबर 2026: कल यानी 13 नवंबर से लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू हो रहा है। छठ को लेकर पटना के गंगा घाटों और तालाब-पार्क स्थित पूजा स्थलों की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। नगर निगम क्षेत्र के 92 गंगा घाटों और 66 तालाबों में छठ व्रती अर्घ्य देंगी।

दीघा और कलेक्ट्रेट घाट पर सबसे बड़े पूजा क्षेत्र तैयार किए जा रहे हैं। दीघा में करीब 3 किमी के दायरे में घाट को विकसित किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट घाट पर लगभग 1 किमी क्षेत्र पूजा के लिए तैयार किया गया है।

व्रतियों की सुविधा के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग, शौचालय, चेंजिंग रूम, पेयजल और रात्रि विश्राम के लिए शेड की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बांस-बल्ले से डबल लेयरिंग और क्रॉस बैरिकेडिंग की जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए घाटों पर प्रवेश और निकासी के अलग-अलग रास्ते बनाए जा रहे हैं।

बिहार के फल मंडियों में भी भीड़ दिख रही है। इन सबके बीच दिल्ली में बीजेपी के दिवाली मिलन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार वासियों को छठ की बधाई दी है।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like