चन्नी की ‘जवानी संभाल’ साइकिल यात्रा शुरू, AAP ने साइकिलों की खरीद पर उठाए सवाल

by Manu
सचिन पायलट

चंडीगढ़, 12 नवंबर 2026: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की आज से 8 दिवसीय ‘जवानी संभाल’ साइकिल यात्रा चमकौर साहिब से शुरू हो गई है। यात्रा शुरू होने से पहले ही इस पर विवाद खड़ा हो गया है।

आम आदमी पार्टी के चमकौर साहिब हलका इंचार्ज जसबीर सिंह गढ़ी ने यात्रा के लिए खरीदी गई 2,000 साइकिलों की खरीद पर सवाल उठाए हैं। गढ़ी ने चन्नी से पूछा है कि 2,000 साइकिलों की खरीद के लिए एक करोड़ रुपये कहाँ से आए। उन्होंने साइकिलों की खरीद के बिल सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने यह भी पूछा है कि क्या इनका टैक्स भरा गया है।

चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से इन आरोपों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। चन्नी ने पहले दिन की यात्रा का शेड्यूल जारी कर दिया है।

कांग्रेस के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश में ड्रग्स, गैंगस्टर और हत्याओं को देखते हुए जनता अब मौजूदा राज्य सरकार से इंसाफ मांग रही है। इसी वजह से कांग्रेस पंजाब में साइकिल यात्रा निकाल रही है। चरणजीत चन्नी अभियान समिति के चेयरमैन हैं और इस यात्रा का आयोजन कर रहे हैं।

पायलट ने कहा कि यह अभियान सिर्फ कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए नहीं है। यह पंजाब को दोबारा पटरी पर लाने के लिए निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास काम करने का अच्छा मौका था लेकिन उन्होंने उसे गंवा दिया। आज भी गंभीर मुद्दों पर मान सिर्फ चुटकुले सुनाते हैं। वे जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे। कांग्रेस पार्टी लोगों के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी से आगे लेकर जाएगी।

पायलट ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी ने मजबूरी में टिकट घोषित किए क्योंकि उनके उम्मीदवार इधर-उधर जा रहे थे। कुछ ने पार्टी छोड़ दी थी। कुछ भाजपा में चले गए। उन सभी को रोकने के लिए उन्होंने जल्दी टिकटों की घोषणा की।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like