अमृतसर, 12 नवंबर 2026: अमृतसर में नशों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए 13 नवंबर को विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी। पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत ‘पंजाब अगेंस्ट ड्रग्स’ के बैनर तले यह रैली होगी। इसमें करीब 1200 बाइकर्स हिस्सा लेंगे।
रैली का शुभारंभ रणजीत एवेन्यू स्थित दशहरा ग्राउंड से दोपहर 12 बजे होगा। कैबिनेट मंत्री और विधायक इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) पल्लवी मिश्रा ने बताया कि रैली का मकसद युवाओं और आम लोगों को नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही नशा मुक्त समाज बनाने के लिए लोगों को एकजुट करना है।
रैली से पहले सुबह 9 से 11 बजे तक जिले के नशे के हॉटस्पॉट इलाकों में जागरूकता बैठकें होंगी। इसके बाद विभिन्न इलाकों से बाइकर्स दशहरा ग्राउंड पहुंचेंगे। वहां से रैली रवाना होगी।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया