चंडीगढ़, 12 नवंबर 2026: दुनियाभर में बीते कुछ समय से भूकंप की घटनाओं में तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हाल के दिनों में कई देशों में भूकंप के कारण हजारों लोगों की मौत भी हो गई है। ऐसे में लोगों के दिलों में भूकंप को लेकर डर बढ़ता जा रहा है। अब गुरुवार को नेपाल में एक बार फिर से भूकंप के कारण धरती हिल उठी है। नेपाल में गुरुवार को तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जिस कारण लोगों में भय फैल गया।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताया है कि भारत के पड़ोसी देश नेपाल में गुरुवार को तड़के भूकंप आया है। संस्थान के मुताबिक ये भूकंप सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर आया है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई है। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र धरती से 73 किलोमीटर की गहराई में था।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया