दिल्ली, 28 सितंबर 2026: दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने रविवार को एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो आम आदमी पार्टी ने एक्स पर शेयर किया। यह पूरा मामला आप विधायक जरनैल सिंह के प्रदर्शन से शुरू हुआ। उन्होंने तिलक नगर में बनाई गई सड़क अपने हाथ से उखाड़कर पीडब्ल्यूडी विभाग मंत्री प्रवेश वर्मा के हाथ में दे दी। वह सड़क की जांच करने पहुंचे थे।
प्रवेश जब वहां से जाने लगे तो प्रदर्शन कर रहे लोग उनके पीछे आए। वे सवाल करने लगे। इसी दौरान वीडियो बना रहे युवक को उन्होंने थप्पड़ मार दिया। युवक का आरोप है कि उसे पुलिस के सामने पीटा गया। जान से मारने की धमकी दी गई। उसने पुलिस को शिकायत दी। कहा कि मंत्री को लिखित में माफी मांगनी होगी।
विवाद के बाद प्रवेश ने भी वीडियो जारी किया। उनका आरोप है कि जरनैल रात में बनी सड़क सुबह उखाड़ रहे हैं। उन्होंने कमीशन मांगा था। नहीं मिला तो तमाशा बनाया। जरनैल के साथियों ने मेरे परिवार को गाली दी। इन हालात में कोई भी आम आदमी जो करता वही मैंने किया।
इस पूरे विवाद के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। विधायक कुलदीप कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।