हांसी में जमीनी विवाद में हुई गोलीबारी, 4 लोग घायल, गांव में पुलिस तैनात

by Manu
फतेहपुर फायरिंग

हांसी, 12 मई 2026: हरियाणा के हांसी में मंगलवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। इस घटना में 4 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना नारनौंद क्षेत्र के बडाला गांव में हुई। गांव में दोनों पक्षों के बीच साढ़े 18 एकड़ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो मंगलवार को हिंसक रूप ले गया। गोलीबारी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

थाना बास प्रभारी बलवान सिंह और CIA नारनौंद की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखे: पानीपत के असंध रोड पर सरेआम फायरिंग, मनी एक्सचेंज सेंटर पर बदमाशों ने की अंधाधुंध गोलीबारी

You may also like