अबोहर, 13 जून 2026: अबोहर पुलिस ने शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। पुलिस ने 29 युवकों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। इनमें से 7 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार युवकों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने की कोशिश करेगी। पुलिस का मानना है कि इन युवकों से पूछताछ में शहर में हुई कई पिछली चोरियों और लूट की वारदातों का खुलासा हो सकता है।
यह कार्रवाई जिले के एसएसपी गगन अजीत सिंह के विशेष सुरक्षा निर्देशों पर की गई। थाना नंबर एक के प्रभारी मनिंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने एक्शन लिया।
पुलिस टीम शुक्रवार को सीडफार्म क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ युवकों ने गिरोह बना रखा है, जो शहर में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है।
ये भी देखे: मोहाली पुलिस ने ट्राईसिटी में सक्रिय चोरी-लूट गिरोह का किया भंडाफोड़, 5 बदमाश गिरफ्तार