12 वर्षों में गरीबी रेखा से करोड़ों लोग ऊपर उठे, 2027 में पंजाब में BJP की सरकार बनेगी – मनोहर लाल खट्टर

by Manu
मनोहर लाल खट्टर

चंडीगढ़, 13 जून 2026: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अमृतसर दौरे के दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। उन्होंने कहा कि इस अवधि में देश की राजनीति की दिशा और कार्यशैली में बड़ा बदलाव आया है तथा जनता का नेतृत्व पर भरोसा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुआ है।

खट्टर ने दावा किया कि मोदी सरकार ने गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुफ्त राशन, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने में सफलता मिली है।

उन्होंने कहा कि देश में बुनियादी ढांचे का अभूतपूर्व विकास हुआ है। सड़क, रेलवे, हवाई अड्डे और बिजली उत्पादन क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

पंजाब की राजनीति पर बोलते हुए मनोहर लाल खट्टर ने साफ किया कि भाजपा का अगला लक्ष्य 2027 में पंजाब में अपनी सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी 117 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने की पूरी क्षमता रखती है और अगर जरूरत पड़ी तो अकेले भी चुनाव मैदान में उतर सकती है।

ये भी देखे: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल बोले- बिजली घाटा कम करना समय की जरूरत, हरियाणा तेजी से करे सुधार

You may also like