राहुल गांधी का बड़ा आरोप- ‘प्रधानमंत्री मेरा फोन टैप करवा रहे हैं’

by Manu
राहुल गांधी

चंडीगढ़, 14 नवंबर 2026: कांग्रेस पार्टी के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बड़ा आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने कहा है कि उनके फोन की टैपिंग कराई जा रही है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो स्टेटस शेयर किया है।

इस वीडियो में एक यूजर ने राहुल गांधी से पूछा कि पीएम मोदी कह रहे हैं कि आपको विदेशी मदद मिल रही है। आप कह रहे हैं कि पीएम मोदी को विदेश से कंट्रोल किया जा रहा है। सबूत कहां है? इस सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उनके फोन को टैप किया जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा, “सबूत यहां है, इसी फोन में है। प्रधानमंत्री को यह बात पता है क्योंकि वे मेरा फोन टैप करते हैं। जिस पल वे आमने-सामने की बहस के लिए आएंगे, सबको पता चल जाएगा कि कौन विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहा है। कौन देशद्रोही है। वे कब से देशद्रोही हैं। और ऐसी ही कई अन्य बातें जो मुझे पता हैं और मेरे फोन में मौजूद हैं।”

बीते कुछ समय से भाजपा के नेता राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर लगातार सवाल उठाते रहे हैं। हाल ही में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को डिबेट की चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि मोदी जी इस देश से झूठ बोलना बंद कीजिए। आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने हैं। आपकी आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह विदेशियों के नियंत्रण में है। विदेशी सोशल मीडिया पूरी तरह आपके साथ खड़ा है। मैं आपको इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देता हूं।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like