छठ और त्योहारों को लेकर रेलवे पुलिस अलर्ट, पठानकोट स्टेशन पर चलाया तलाशी अभियान

by Manu
पठानकोट स्टेशन पर चलाया तलाशी अभियान

चंडीगढ़, 14 नवंबर 2026: छठ पूजा और आगामी त्योहारों के मद्देनजर रेलवे पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। जीआरपी, आरपीएफ, एंटी-सबोटाज टीम और डॉग स्क्वाड ने पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन पर संयुक्त रूप से तलाशी एवं जांच अभियान चलाया।

संयुक्त टीम ने रेलवे प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, पार्सल कार्यालय, सामान रखने के स्थान, मोटरसाइकिल और टैक्सी स्टैंड, सर्कुलेटिंग एरिया और स्टेशन के प्रवेश-निकास द्वार जैसे संवेदनशील स्थानों को खंगाला।

थाना जीआरपी पठानकोट के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह सरां के नेतृत्व में शुक्रवार और शनिवार तड़के यह अभियान चलाया गया। सुरक्षा टीमों ने आधुनिक उपकरणों की मदद से स्टेशन के हर कोने की बारीकी से जांच की।

अभियान के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों को त्योहारी सीजन में ट्रेनों के भीतर होने वाली चोरी, नशाखोरी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष रूप से ब्रीफ किया गया।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like