AAP ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए जारी की पहली लिस्ट, 9 उम्मीदवार घोषित

by Manu
aap kejriwal

चंडीगढ़, 14 नवंबर 2026: आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी के चंडीगढ़ राज्य प्रभारी जरनैल सिंह और चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष विजय पाल सिंह के संयुक्त हस्ताक्षरों से यह लिस्ट जारी की गई है।

घोषित किए गए 9 उम्मीदवारों में से 5 महिलाएं हैं। इनमें गुरप्रीत कौर लड्डी (वार्ड 21), अंजू कात्याल (वार्ड 22), राधिका ढींगरा (वार्ड 25), सतनाम कौर (वार्ड 30) और एडवोकेट अरुण प्रभा खुरचा (वार्ड 32) शामिल हैं।

चंडीगढ़ के मेयर रह चुके कुलदीप कुमार को इस बार वार्ड नंबर 24 से उम्मीदवार बनाया गया है। 2021 के चुनावों में वे वार्ड नंबर 26 से पार्षद चुने गए थे। 2026 की नई वार्ड आरक्षण नीति के तहत वार्ड नंबर 26 को सामान्य (महिला) श्रेणी के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इसलिए पार्टी ने उन्हें अनारक्षित वार्ड नंबर 24 से मैदान में उतारा है।

आम आदमी पार्टी ने पार्षद अंजू कात्याल पर फिर से भरोसा जताया है। अंजू 2021 के चुनावों में वार्ड नंबर 22 से जीती थीं। एक बार फिर उन्हें उसी वार्ड से टिकट दिया गया है। इस बार इस वार्ड का आरक्षण दर्जा सामान्य (महिला) से बदलकर अनारक्षित (सामान्य) हो गया है। फिर भी पार्टी ने उन पर अपना भरोसा कायम रखा है।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like