CM योगी का निर्देश- “1.27 करोड़ हिंदू वोटर कम हो गए हैं, एक महीने Voters बनाने में जुट जाइए”

by Manu
मिशन कर्मयोगी

लखनऊ, 13 नवंबर 2026: लखनऊ में भाजपा की आज अहम बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को खास निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। एक महीने वोटर बनाने में जुट जाइए। महिला और युवा वोटर्स पर फोकस रखना है।

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटर कम हो गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हिंदू वोटरों के नाम ज्यादा से ज्यादा जुड़वाने के लिए सक्रिय रहने की अपील की।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एक बार फिर उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। जितने भी विरोधी गठबंधन हैं वे कभी सफल नहीं होंगे। मौर्य ने कार्यकर्ताओं को अलर्ट रहने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं की नाराजगी का भी जिक्र किया। मौर्य ने कहा कि सभी लोग निपटाने की प्रवृत्ति से बचें। सरकार ही नहीं रहेगी तो क्या कर लेंगे।

1.27 करोड़ हिंदू वोट गायब होने के बयान के बाद से भाजपा सक्रिय हो गई है। सीएम योगी ने एसआईआर से पहले और बाद की मतदाता सूचियों के आधार पर दावा किया कि प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं। इनमें से 66 लाख मतदाताओं के नाम पंचायत की मतदाता सूची में नहीं है। 55 लाख सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तथा 18-19 वर्ष आयु वर्ग के साढ़े चार लाख युवाओं के नाम भी मतदाता सूची से गायब हैं। योगी ने तर्क दिया कि मुस्लिम मतदाताओं की संख्या बढ़ी है जबकि हिंदू मतदाताओं की संख्या कम हुई है।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like