चंडीगढ़, 13 जून 2026: पंजाब में आज सुबह से ही मौसम अचानक बदल गया। कई इलाकों में बादल छाए रहे और बारिश हो रही है। जालंधर में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है, जबकि पठानकोट में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं, जिससे चारों तरफ अंधेरा-सा छा गया है।
पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। राज्य के अधिकतम तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अब तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री नीचे पहुंच गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, आज 13 जून को पूरे पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, मानसा, रूपनगर और मोहाली में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
राज्य में सबसे अधिक तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी है।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों में आंधी-बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। पावरकॉम को टूटे खंभों और ट्रांसफार्मरों के कारण 2.6 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
ये भी देखे: Weather: पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम बदला, ट्राईसिटी में हुई बारिश 14 जून तक बारिश-आंधी का अलर्ट जारी