नई दिल्ली, 24 जून 2026: ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है।
राजनयिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि नई दिल्ली की ओर से इस निमंत्रण की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार इस मौके पर कई विश्व नेताओं के जुटने की संभावना है।
86 वर्षीय अली खामेनेई इस साल 28 फरवरी को तेहरान पर इजरायल और अमेरिका के हवाई हमलों में मारे गए थे। वह पिछले 36 वर्षों से ईरान के सर्वोच्च नेता के पद पर थे।
ईरानी मीडिया और आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अंतिम संस्कार की रस्में 5 जुलाई से शुरू होंगी। 7 जुलाई को तेहरान के दक्षिण में स्थित पवित्र शहर क़ोम में विशेष शोक सभाएं आयोजित की जाएंगी। 9 जुलाई को उनके गृहनगर मशहद में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
इस्लामिक कानून के अनुसार सामान्य परिस्थितियों में मृत शरीर को 24 घंटे के अंदर दफनाया जाता है, लेकिन युद्ध जैसी विशेष परिस्थितियों में इसमें छूट दी जाती है। खामेनेई के अंतिम संस्कार की तारीख को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही थीं।
ये भी देखे: ईरान में अशांति के बीच सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का देश के नाम संबोधन, अमेरिका को चेतावनी