नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना, उज्जैन से लौट रहे परिवार की महिला की मौत, पांच घायल

by Manu
स्कूल बस हादसा

नूंह, 24 जून 2026: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भयानक सड़क हादसा हो गया। झारखंड के धनबाद निवासी एक परिवार की 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह परिवार उज्जैन से दर्शन करके लौट रहा था। हादसा रोजका मेव थाना क्षेत्र के खेड़ा-खलीलपुर के पास हुआ। परिवार की इनोवा कार सामने चल रहे डीएलटी वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में अंजना वर्मा (40) की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति सुनील, दोनों बेटे पीयूष और आयुष, विकास तथा कार ड्राइवर दयाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

रोजका मेव थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नूंह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है।

जांच अधिकारी फतेह ने बताया कि मृतका के परिजन झारखंड से नूंह पहुंच रहे हैं। उनके आने और बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखे: जालौन के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की हरियाणा के नूंह एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में मौत

You may also like