63
बिहटा, 30 अगस्त : बिहटा थाना क्षेत्र के कुंजवा गांव में एक प्रेमी प्रेमिका को मौत के घाट उतारने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार दोनों प्रेमी-प्रेमिका पर चाकू एवं बोतल से तब तक वार किया गया जबतक सांस नहीं निकल गई। घटना को सुनकर हर कोई हैरान है। घटना की सूचना पर बिहटा पुलिस ने युवती की पुराने मकान में प्रथम तल्ला से युवती एवं दूसरे तल्ला से युवक का शव बरामद किया है। शव की सूचना के क्षेत्र में दहशत कायम हो गई। मौके वारदात पर भारी संख्या में बिहटा पुलिस ने पंहुच शव को कब्जे में लिया है।वहीं, मृतक युवती के भाई विशाल कुमार यादव,चाचा मंजय यादव,छोटे चाचा रिंकू यादव की पत्नी एवं दो बेटी को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।