जालंधर, 08 अगस्त 2026: मकसूदां बाईपास हाईवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि तेज रफ्तार स्विफ्ट कार खड़े ट्रक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्विफ्ट कार काफी तेज रफ्तार से मकसूदां बाईपास हाईवे पर जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर खड़े ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इसके बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में फंसे तीनों युवकों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों और पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
ये भी देखे: पानीपत में हरियाणा रोडवेज बस डाहर टोल प्लाजा पर खंभे से टकराई, 15 यात्री घायल