पानीपत में हरियाणा रोडवेज बस डाहर टोल प्लाजा पर खंभे से टकराई, 15 यात्री घायल

by Manu
5 rs Food in Haryana Roadways

चंडीगढ़, 18 सितंबर 2025: हरियाणा के पानीपत जिले के डाहर टोल प्लाजा पर चंडीगढ़ से रोहतक जा रही हरियाणा रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर एक खंभे से जा टकराई। इस दुर्घटना में बस में सवार 15 यात्रियों को चोटें आईं, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत एनसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, और उनकी हालत पर डॉक्टर नजर रखे हुए हैं। मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मामले की जांच शुरू हो गई है।

जानकारी के अनुसार, रोहतक डिपो की बस (नंबर HR 65 GB 8436) तेज रफ्तार में चल रही थी। टोल प्लाजा के नजदीक पहुंचते ही ड्राइवर बस को काबू में नहीं रख सका, जिससे वह खंभे से टकरा गई। यात्रियों ने बताया कि बस की स्पीड बहुत ज्यादा थी, और टोल आने के बावजूद ड्राइवर ने गति कम करने की कोशिश नहीं की। टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने फौरन मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। घायल बच्चों समेत सभी को टोल की एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी देखे: हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से दो सगे भाई घायल, ड्राइवर बस समेत फरार

You may also like