हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने के लिए दिए 18 करोड़ से अधिक के प्रस्तावों को दी मंजूरी

by Manu
आरती राव

चंडीगढ़, 26 जून 2026: हरियाणा सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए 18 करोड़ रुपये से अधिक के खरीद प्रस्तावों और रेट कॉन्ट्रैक्ट्स को मंजूरी दी है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में स्पेशल हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक हुई। बैठक में दवाओं की खरीद, ऑक्सीजन प्लांट, ऑडियोमीटर और डायलिसिस सेवाओं समेत कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी।

सरकार का कहना है कि इन फैसलों से जिला और उप-मंडल स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होंगी। इससे मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर कम जाना पड़ेगा।

बैठक में लिए गए बड़े फैसले

– 40 यूनानी दवाओं की खरीद के लिए 1.85 करोड़ रुपये मंजूर

– मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 44 लाख रुपये के इंट्राओकुलर लेंस (IOL) खरीदे जाएंगे

– थैलेसीमिया मरीजों की दवाओं के लिए 82 लाख रुपये स्वीकृत

– 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO) प्लांट और टैंक लगाने के लिए 9.55 करोड़ रुपये का दो वर्षीय रेट कॉन्ट्रैक्ट

– 22 जिला नागरिक अस्पतालों के लिए 24 प्योर टोन ऑडियोमीटर खरीदने हेतु 3.02 करोड़ रुपये का दो वर्षीय रेट कॉन्ट्रैक्ट

– 16 उप-मंडल नागरिक अस्पतालों में PPP मॉडल पर हीमोडायलिसिस सेवाएं शुरू करने के लिए 2.40 करोड़ रुपये के टेंडर को मंजूरी

ये भी देखें: नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर – आरती सिंह राव

You may also like