नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर – आरती सिंह राव

by Manu
आरती सिंह राव

चंडीगढ़, 4 जून 2026: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में नांगल चौधरी क्षेत्र में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार ने लगभग 11.65 करोड़ रुपये की लागत से एक नए और अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के निर्माण को हरी झंडी दे दी है तथा इस परियोजना के लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार राज्य को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी बनाने और ग्रामीणों तक बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने को लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि इस नए कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के निर्माण से नांगल चौधरी और इसके आस-पास के ग्रामीण इलाकों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अब यहां के नागरिकों को छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज और आधुनिक जांचों के लिए दूर-दराज के बड़े शहरों या निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस केंद्र के बनने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि लोगों का पैसा भी बचेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त और सुलभ बनाना है। यह चिकित्सा केंद्र पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं और उपकरणों से लैस होगा, जिससे मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि इस भवन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ समय पर मिलना शुरू हो सके।

ये भी देखें: Punjab News: लहरागागा में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में OPD और IPD सेवाएं शुरू

You may also like