3
हल्दिया, 30 जून 2026: पश्चिम बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी में मंगलवार सुबह करीब 4:00 से 4:30 बजे के बीच रिफाइनरी की नैफ्था ले जाने वाली एक पाइपलाइन में आग लग गई।
इस आग में कई कर्मचारियों के घायल और झुलसने की खबर है। अधिक जानकारी का इंतजार है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का कार्य तेजी से जारी है।
रिफाइनरी प्रबंधन और प्रशासन ने बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया है। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
ये भी देखे: बालोतरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले लगी आग, पीएम मोदी का दौरा स्थगित