बालोतरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले लगी आग, पीएम मोदी का दौरा स्थगित

by Manu
पचपदरा रिफाइनरी में आग

बालोतरा, 20 अप्रैल 2026: राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार दोपहर उद्घाटन से महज एक दिन पहले रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में अचानक आग लग गई।

दोपहर करीब 2 बजे क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट में आग भड़क उठी। धुएं का घना गुबार उठते ही कर्मचारियों ने तुरंत फायर सेफ्टी सिस्टम चालू कर दिया।

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे, लेकिन आग लगने के बाद उनका पूरा कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। करीब दो घंटे तक आग की लपटें उठती रहीं। फायर ब्रिगेड की 10 से 12 गाड़ियों ने एक साथ पानी की बौछार कर आग पर काबू पा लिया।

सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया गया था। सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में पाइपलाइन से आने वाला कच्चा तेल इसी क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट में पहुंचता है। यहां रिफाइन होने के बाद तेल को अलग-अलग यूनिटों में भेजा जाता है।

ये भी देखे: लॉस एंजिल्स में शेवरॉन रिफाइनरी में लगी भीषण आग, धुआं-धुआं आसमान

You may also like