स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने नए आवंटित बंगले में किया गृह प्रवेश, नीतीश कुमार रहे मौजूद

by Manu
निशांत कुमार गृह प्रवेश

पटना, 30 जून 2026: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अपने पिता नीतीश कुमार की मौजूदगी में नए आवास में गृह प्रवेश किया। उनका नया आवासीय पता अब 5, देशरत्न हो गया है।

भवन निर्माण विभाग द्वारा हाल ही में आवंटित यह बंगला परंपरागत रूप से राज्य के उपमुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास माना जाता रहा है। यहां पहले तेजस्वी प्रसाद यादव और सम्राट चौधरी जैसे नेता निवास कर चुके हैं।

सत्ता के गलियारों में उपमुख्यमंत्री के पारंपरिक आवास को स्वास्थ्य मंत्री को दिए जाने को लेकर कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

नए आवास में शिफ्ट होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने साफ कर दिया कि भौतिक व्यवस्था बदलने से उनका ग्राउंड एजेंडा नहीं बदलेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और अस्पतालों में जारी अनियमितताओं को रोकने के लिए वे आगे भी औचक निरीक्षण करते रहेंगे। इससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

ये भी देखे: बाल हृदय योजना के तहत 28 बच्चों को निःशुल्क ईलाज के लिए भेजा गया अहमदाबाद- निशांत कुमार

You may also like