2
दरभंगा, 30 जून 2026: दरभंगा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया है। मुंबई से आई स्पाइसजेट की फ्लाइट SG115 के लैंडिंग के दौरान टायर फट गया। विमान में 150 यात्री सवार थे। फ्लाइट के लैंडिंग के बाद टायर कुछ दूरी तक रनवे पर घिसटता रहा। यात्रियों ने विमान के अंदर तेज झटके महसूस किए।
हालांकि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित तरीके से रोक लिया। इस घटना में किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई।
इसके अलावा अकासा और इंडिगो के एक-एक विमान में भी तकनीकी खराबी आने की सूचना मिली है। लगातार दो विमानों में खराबी के कारण दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानें कुछ समय के लिए प्रभावित रहीं। कई उड़ानों के समय में बदलाव करना पड़ा।
ये भी देखे: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों में टक्कर, दोनों क्षतिग्रस्त