डेरा प्रमुख राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो

by TheUnmuteHindi
डेरा प्रमुख राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो

रोहतक, 13 अगस्त : डेरा प्रमुख राम रहीम आज 21 दिन की फरलो मिली है। उन्हें यह फरलो साध्वी यौन शोषण मामले में मिली है। फरलो देने के मामले में हाईकोर्ट का फैसला आया था कि सरकार तय करे कि किसी कैदी को फरलो देनी है या नहीं, इसके बाद ही सरकार ने राम रहीम को फरलो दी है। फरलो मिलने के बाद राम रहीम यूपी के बरनावा स्थित आश्रम के लिए रवाना हो गए और वह फरलो के दौरान आश्रम में ही रहेंगे। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को राम रहीम का जन्मदिन है और इस दिन आश्रम में कार्यक्रम भी रखा गया है।

You may also like