लखनऊ, 09 नवंबर 2026: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में बहुत कम समय बाकी रह गया है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल मैदान में उतर कर प्रचार में जुट गए हैं। और जनता से कई वादे भी कर रहे हैं। हालांकि इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा हिंट दे दिया है। जिसके बाद माना जा रहा है कि यूपी की महिलाओं के लिए कुछ खास घोषणा होने वाली है। सीएम योगी ने कहा है कि महिलाओं के लिए एक अच्छा पैकेज लेकर आ रहे हैं।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या जाकर दीपोत्सव मनाया। रविवार को भी सीएम योगी ने रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। राम की नगरी से सीएम योगी आदित्यनाथ ने संपूर्ण सनातन हिंदू समाज को सुरक्षा का वचन दिया है। इसके साथ ही यूपी की महिलाओं को इससे कुछ ज्यादा मिलने वाला है। सीएम योगी ने कहा उनके लिए हम एक अच्छा पैकेज लेकर आ रहे हैं। सीएम योगी ने वादा किया है कि हर महिला आत्मनिर्भर होगी अपने पैरों पर खड़ी होगी अपने परिवार का संबल बनेगी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देगी।
सीएम योगी के बयान से लगता है कि यूपी में वही होने जा रहा है जो एमपी में हो चुका है जो महाराष्ट्र में हो चुका है। और जो बिहार और बंगाल में हो चुका है। महिला वोट के मामले में योगी आदित्यनाथ का पलड़ा पहले से भारी है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी को पहले से ही पुरुषों की तुलना में महिलाओं के ज्यादा वोट मिलते रहे हैं।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया