भरत तिवारी एनकाउंटर पर 8 दिन बाद बोले CM सम्राट चौधरी, कहा – दोषी को सजा होगी

by Manu
Bharat Tiwari encounter

भोजपुर, 25 जून 2026: भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 8 दिन बाद प्रतिक्रिया दी है। सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि समस्या सामने आने पर सरकार तुरंत संज्ञान लेती है और आगे बढ़ती है। उन्होंने बताया कि सरकार ने इस मामले में उच्चतम स्तर का आयोग गठित कर दिया है। जांच में कुछ भी गलत पाया गया तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इधर, भरत तिवारी मुठभेड़ की न्यायिक जांच गुरुवार से शुरू हो गई। रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा अपनी टीम के साथ सुबह भरत तिवारी के गांव बिलौटी पहुंचे।

जांच टीम के साथ शाहाबाद रेंज के DIG सत्य प्रकाश, भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया, एसपी राज और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और भरत तिवारी के माता-पिता व भाई से विस्तार से मुलाकात की।

ये भी देखे: भोजपुर में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में महापंचायत, प्रशांत किशोर बोले- गृह मंत्री समेत सभी की होगी जांच

You may also like