भोजपुर में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में महापंचायत, प्रशांत किशोर बोले- गृह मंत्री समेत सभी की होगी जांच

by Manu
महापंचायत

भोजपुर, 24 जून 2026: भोजपुर के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में बिलौटी गांव में महापंचायत चल रही है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी इस महापंचायत में शामिल हुए। इससे पहले प्रशांत किशोर ने भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

महापंचायत को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि इस मामले में गृह मंत्री की भूमिका की भी जांच होगी। पटना से मारने का आदेश देने वाले एसटीएफ अधिकारी की जांच होगी। साथ ही उस मजिस्ट्रेट की भी जांच होगी जिसने गोली चलाने के आदेश पर साइन किए थे। उन्होंने कहा कि यह बिहार के लोगों का राज है।

बिलौटी गांव से लेकर हाईवे तक भरत तिवारी के पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों पर उन्हें शहीद बताया गया है और इंसाफ की मांग की जा रही है।

कुछ लोगों ने तिरंगा लेकर भरत तिवारी के घर पहुंचकर सम्राट चौधरी के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर ‘भरत तिवारी अमर रहे’ के नारे लग रहे हैं। बिलौटी गांव में करीब 1000 गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और 5000 से ज्यादा लोग मौजूद हैं।

17 जून को पुलिस ने भरत तिवारी का एनकाउंटर किया था। बेटे की मौत के बाद परिवार ने मुठभेड़ पर सवाल उठाए थे। मां ने पुलिसवालों के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराई थी।

मामले में SDPO, SHO समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। बुधवार सुबह सरकार ने जगदीशपुर SDPO राजेश कुमार शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया।

ये भी देखे: आत्मसमर्पण के लिए बोलने के बाद भी लगातार करता रहा पुलिस पर फायरिंग, जानिए भोजपुर एनकाउंटर का पूरा सच

You may also like