मुंबई, 25 जून 2026: वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की फैंस अब बड़े पर्दे पर अपनी पसंदीदा दुनिया देखने को तैयार हैं। मेकर्स ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का टीजर रिलीज कर दिया है।
टीजर में दिखाया गया है कि इस बार खेल सिर्फ मिर्जापुर की ‘गद्दी’ पर कब्जा करने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपना खुद का साम्राज्य खड़ा करने की जंग है। कलीन भैया, गुड्डू पांडे और मुन्ना भैया एक बार फिर खून-खराबे और सत्ता की लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं।
एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्सुकता है। टीजर में नए किरदारों के साथ-साथ कहानी और डायलॉग्स में भी ताजगी नजर आ रही है। मेकर्स ने कई ऐसे ट्विस्ट और एलिमेंट्स शामिल किए हैं, जो दर्शकों को जोरदार एक्साइटमेंट देने वाले हैं।
ये भी देखे: बागी 4 का टीजर रिलीज: टाइगर श्रॉफ का खूंखार अवतार, संजय दत्त बने खलनायक