दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 8 लोगों की मौत

by Manu
Delhi Mumbai Expressway accident

दौसा, 01 जुलाई 2026: राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह हरिद्वार से इंदौर जा रही एक प्राइवेट बस पहले एक ट्रेलर से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गई।

टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में कम से कम 8 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 24 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।

पुलिस के मुताबिक, हादसा कोलवा थाना इलाके में एक रेस्ट एरिया के पास तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। बस खाई में गिरने के बाद उसके पिछले हिस्से में आग लग गई।

आग की लपटें देखकर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

ये भी देखे: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रेलर की टक्कर, हादसे में 4 लोगों की मौत

You may also like