सीआर पाटिल चंडीगढ़ पहुंचे, SAD से गठबंधन पर कहा- यह काम मेरा नहीं

by Manu
सीआर पाटिल SAD

चंडीगढ़, 17 नवंबर 2026: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी और पंजाब में पार्टी की चुनावी रणनीति संभाल रहे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर पार्टी के सीनियर नेताओं और प्रदेश प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने उनका स्वागत किया।

गठबंधन के सवाल पर सीआर पाटिल ने कहा कि यह काम उनका नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता इस मामले को देख रहे होंगे। हमारे माननीय गृह मंत्री जी इस पर विचार कर रहे होंगे या कोई और देख रहा होगा। मैं तो कार्यकर्ता हूं। मुझे जो काम दिया गया है वह मैंने किया है।

जब उनसे पूछा गया कि गठबंधन को लेकर मिक्स सिग्नल क्यों है तो उन्होंने जवाब दिया कि आपसे पूछकर थोड़ी करेंगे। हमें करना होगा तो करेंगे। कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने मीडिया से कहा कि आप पंजाब से हैं और आप मुझसे ज्यादा पंजाब की कानून व्यवस्था को जानते हैं। पंजाब के लोग मौजूदा कानून व्यवस्था से निकलने के लिए छटपटा रहे हैं।

अब वह मोहाली के घड़ूंआ स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद उनके पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने और पार्टी कार्यालय जाने का भी कार्यक्रम है।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like