मथुरा, 30 जून 2026: मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर हुई है। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। वही कई यात्री घायल हो गए।
यह हादसा थाना राया क्षेत्र के माइलस्टोन संख्या 112 के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस और बचाव कर्मियों की मदद की। कई एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। मृतकों के परिजनों को सूचित करने का काम शुरू कर दिया गया है।
ये भी देखे: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस ने ईको वैन को मारी टक्कर, होली मनाने जा रहे पति-पत्नी समेत 6 की मौत