VB-G RAM G: आज से वीबी-जी राम जी कानून लागू, 125 दिनों की रोजगार गारंटी और मजदूरी बढ़ी

by Manu
वीबी-जी राम जी कानून

चंडीगढ़, 01 जुलाई 2026: केंद्र सरकार ने ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025’ (वीबी-जी राम जी एक्ट) को 1 जुलाई से लागू कर दिया है। सरकार ने नई ग्रामीण रोजगार योजना के तहत मजदूरी दरों में भी वृद्धि की है। अब देश में औसत दैनिक मजदूरी 298.8 रुपये से बढ़कर 327.4 रुपये हो गई है। यानी औसतन 28.6 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी हुई है।

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मंगलवार को नई मजदूरी दरों की अधिसूचना जारी की। नई दरें 1 जुलाई से देश के सभी 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू हो गई हैं। सरकार के अनुसार, नए कानून के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को अब 125 दिनों के मजदूरी वाले रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी। पहले मनरेगा के तहत केवल 100 दिनों के रोजगार की गारंटी थी।

सरकार ने नई योजना में 300 रुपये प्रतिदिन की अंतरिम न्यूनतम मजदूरी तय की है। इसका मतलब है कि किसी भी राज्य में इस योजना के तहत मजदूरी 300 रुपये से कम नहीं होगी।

ये भी देखे: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 1 जुलाई 2026 से लागू होगा ‘वीबी-जी राम जी कानून’

You may also like