“अराजक, अपरिपक्व और राष्ट्रविरोधी”, बीजेपी का राहुल गांधी पर हमला

by Manu
गौरव भाटिया

हैदराबाद, 17 नवंबर 2026: भारतीय जनता पार्टी ने हैदराबाद में आयोजित भारत शिखर सम्मेलन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की। उन पर भारत विरोधी ताकतों को मंच मुहैया कराने तथा देश को बदनाम करने एवं अस्थिरता पैदा करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी को अराजक अपरिपक्व और राष्ट्रविरोधी तक कह दिया। साथ ही कहा कि राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष होना दुर्भाग्य की बात है।

भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि 14 नवंबर को आयोजित शिखर सम्मेलन को विपक्ष के नेता द्वारा आयोजित भारत विरोधी शिखर सम्मेलन कहना ज्यादा उचित होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत विरोधी ताकतों को एकजुट करने में लगे हुए हैं। शायद ही कोई ऐसा मंच हो जहां वह भारत को बदनाम करने अराजकता फैलाने और देश में अस्थिरता लाने की साजिश न रचते हों।

इतालवी नेता एवं पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट के महासचिव गियाकोमो फिलिबेक की शिखर सम्मेलन में भागीदारी का जिक्र करते हुए भाटिया ने कहा कि उन्हें मंच प्रदान किया गया जहां से उन्होंने वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत में इसी तरह के बयान देते हैं। वहीं अब एक विदेशी नागरिक भारतीय मंच से भारतीय जनादेश का मजाक उड़ा रहा है।

उन्होंने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए उन्हें अराजक अपरिपक्व अंशकालिक और राष्ट्रविरोधी नेता प्रतिपक्ष बताया। उन्होंने कहा कि उनका इस पद पर होना देश के लिए दुर्भाग्य की बात है। भाटिया ने यह भी आरोप लगाया कि गांधी ने फिलिबेक की टिप्पणियों पर आपत्ति नहीं जताई और न ही उन्हें यह याद दिलाया कि भारत के आंतरिक मामलों पर विदेशियों को चर्चा नहीं करनी चाहिए।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like