चेस्टर ली स्ट्रीट, 01 जुलाई 2026: भारत vs इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा। मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है। करीब 80 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हारने के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम जीत के साथ नए अभियान की शुरुआत करना चाहेगी।
सीरीज से पहले सबसे ज्यादा चर्चा 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू को लेकर है। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रेयस अय्यर ने उनके डेब्यू पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, “अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। टीम संयोजन हमारा निजी मामला है।”
श्रेयस ने वैभव की तारीफ करते हुए कहा कि वे बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और जब मौका मिलेगा तो शानदार प्रदर्शन करेंगे।
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 30 टी-20 मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 18 और इंग्लैंड ने 12 मैच जीते हैं। इंग्लैंड की सरजमीं पर मेजबान टीम का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। यहां खेले गए 9 मैचों में भारत को 4 जबकि इंग्लैंड को 5 जीत मिली है।
दोनों टीमों के बीच अब तक 9 टी-20 सीरीज खेली जा चुकी हैं। भारत ने 5, इंग्लैंड ने 3 सीरीज जीती हैं।
ये भी देखे: भारतीय दर्शकों के लिए ECB ने टी-20 सीरीज का बदला समय, अब इतने बजे शुरू होंगे मैच