मुंबई, 22 मई 2025: Team India Test Squad Announcement Date: पांच मैच की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) 24 मई (शनिवार) इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा करने वाली है। चयन समिति के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीम की घोषणा कर सकते है।
रोहित के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद BCCI को नया टेस्ट कप्तान भी चुनना है। यह एक दशक से भी अधिक समय में पहली बार होगा जब टीम इंडिया रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों के बिना होगी। अब देखना होगा कि टीम में इन दोनों की जगह किसको मौका मिलता है। वही कप्तानी के लिए, कथित तौर पर शुभमन गिल ऋषभ पंत के साथ सबसे आगे चल रहे हैं, जिन्हें उप-कप्तान बनाया जा सकता है।
भारत का इंग्लैंड दौरा
13 जून से 16 जून – बेकेनहैम में 4 दिवसीय अभ्यास मैच
20 जून से 24 जून – हेडिंग्ले, लीड्स में पहला टेस्ट
2 जुलाई से 6 जुलाई – बर्मिंघम के एजबेस्टन में दूसरा टेस्ट
10 जुलाई से 14 जुलाई – लंदन के लॉर्ड्स में तीसरा टेस्ट
23 जुलाई से 27 जुलाई – मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथा टेस्ट
31 जुलाई से 4 अगस्त – लंदन के द ओवल में पांचवां टेस्ट
ये भी देखे: वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जाएंगे इंग्लैंड, BCCI ने किया टीम का ऐलान