मुंबई, 11 नवंबर 2025: महाराष्ट्र की आतंकवाद विरोधी दस्ता ने मुंब्रा कौसा में एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने शिक्षक इब्राहिम आबिदी के घर पर छापेमारी की है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आबिदी किराए के मकान में रहता था। हर रविवार कुर्ला की एक मस्जिद में उर्दू पढ़ाता था।
आबिदी की दूसरी पत्नी कुर्ला में रहती है। टीम ने उसके घर पर भी तलाशी ली। एजेंसी को शक है की आबिदी बच्चों को आतंकी विचारों की ओर मोड़ रहा था। उन्हें दहशत फैलाने के लिए उकसा रहा था।
छापे में कई इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किए गए है। डिजिटल सबूत भी मिले है जिसकी तकनीकी जांच चल रही है। इससे आतंकी नेटवर्क से लिंक की पुष्टि हो सकेगी।
हाल ही में पुणे में अल-कायदा से जुड़े सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पकड़ा गया था। उसके पास संदिग्ध किताबें मिलीं। उसी चेन की कड़ी में मुंब्रा कार्रवाई हुई।
ये भी देखे: गुजरात ATS ने अलकायदा के चार संदिग्ध आतंकवादियों को किया गिरफ्तार