पंजाब के सभी सरपंचों को 15 अगस्त से मिलेगा 10 हजार रुपये मासिक मानदेय – CM भगवंत मान

by Manu
Bhagwant Mann video

चंडीगढ़, 24 जून 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के सरपंचों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से पंजाब के सभी सरपंचों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

बठिंडा में आयोजित सरपंच मिलनी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास और प्रशासनिक कामों में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस लाभ का फायदा राज्य की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों को मिलेगा।

सीएम भगवंत मान ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज एक बड़ा फैसला लिया है। 15 अगस्त से हर सरपंच को 10,000 रुपये महीना वेतन मिलेगा। पंचायत लोकतंत्र की पहली सीढ़ी है। सरपंच रात-दिन गांव की सेवा करते हैं। उन्हें एक वेतन तो बनता है। अब वे अपने परिवार के साथ भी अच्छी तरह रह सकेंगे और गांव का विकास भी तेजी से कर सकेंगे। गांव तरक्की करेगा तो पंजाब तरक्की करेगा।”

पंजाब में अक्टूबर 2024 में हुए पंचायत चुनावों में 13,225 ग्राम पंचायतों के सरपंच चुने गए थे। इनमें से 3,798 सरपंच सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए थे। चुने गए सभी सरपंचों का कार्यकाल अक्टूबर 2029 तक है।

ये भी देखे: यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़कर हुआ 18 हजार

You may also like