मेरठ से एक अनोखा मामला: घर में देर रात तक निकलते रहे सांप

by Ankush
मेरठ से एक अनोखा मामला

मेरठ 2 जून 2025: यूपी के मेरठ से एक अनोख़ा मामला सामने आया है। बतादें की एक घर में सांप ही सांप निकलते दिखाई दिए जिससे पुरे गांव में हड़कंप मच गया था। शुरुआत में घरवालों ने एक सांप देखा जिसे मौके पर ही मारकर गड्डे में दफ़ना दिया। इसके बाद एक के बाद एक सांप दिखाई देने लगे और देखते ही देखते घर में सांपों का ढेर लग गया। इतने ज्यादा सांप देखकर परिवार वालों और गांव में हड़कंप मच गया।

देखते ही देखते लग गया सांपो का ढ़ेर।

जानकारी के लिए आपको बतादें की ये मामला मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के समौली गांव का है। यहां रहने वाले महफूज सैफी के घर में रविवार रात को कई सांप दिखाई देने लगे। उन्होंने बताया कि वह जब घर पहुंचे तो उसने एक सांप देखा। उन्होंने बताया की सांप लगभग एक से डेढ़ फीट का था। लेकिन उसके बाद देखते ही देखते काफी सांप निकलने शुरू हो गए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रात नौ बजे तक लगभग 50 से ज्यादा सांप निकल चुके थे, जिन्हें मारकर गड्ढे में दबा दिया गया।

आखिर कहाँ से आए इतने सांप ?

महफूज सैफी ने बताया कि इतने सांप कहां से आए, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचना नहीं दी गई। वहीं, पर्यावरणम संस्था के अध्यक्ष और सर्प विशेषज्ञ आदित्य तिवारी ने बताया कि यह पानी वाला सांप (चेकर्ड कीलबैक वाटर स्नेक) प्रतीत हो रहा है, यह जहरीला नहीं होता। एक मादा एक से दो अंडे आसानी से दे सकती है। यहां मादा के ज्यादा अंडे देने की संभावना है, इसलिए इतनी संख्या में सांप निकले। उन्होंने कहा की इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

You may also like