79
नई दिल्ली, 28 सितंबर : अमेरिका में आए एक तूफान के कारण लोगों का जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया, जिस कारण 44 के करीब लोगों के मरने की भी आशंका जताई जा रहा है। जानकारी अनुसार अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र और फ्लोरिडा में ‘हेलेन’ तूफान के कारण आई बाढ़ और इससे जुड़ी घटनाओं में कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई है। ‘हेलेन’ तूफान ने क्षेत्र में व्यापक तबाही मचाई है। इससे कई पेड़ उखड़ गए हैं और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। तूफान के कारण एक मकान पर पेड़ गिर जाने के कारण वहां रह रही एक महिला उसके एक महीने के जुड़वां बच्चे तथा एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। घटनास्थल पर राहत-बचाव अभियान के दौरान तीन अग्निशमन कर्मियों की भी मौत हो गई लेकिन बचाव कार्य जारी हैं।