इजरायल ने हिजबुल्ला को निशाना बना की इमारतें ध्वस्त

by TheUnmuteHindi
इजरायल ने हिजबुल्ला को निशाना बना की इमारतें ध्वस्त

नई दिल्ली, 27 सितंबर : इजरायल रुकने का नाम नहीं ले रहा है, अब इजरायज द्वारा हिजबुल्ला को निशाना बनाते कई इमारतों को ध्वस्त किया गया है। जानकारी अनुसार लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 91 अन्य लोग घायल हो गए। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नसरल्लाह हमला स्थल पर मौजूद था या नहीं। इस संबंध में हिजबुल्ला ने भी टिप्पणी नहीं की। मृतकों की संख्या में और वृद्धि होने की आशंका है क्योंकि हताहतों की तलाश के लिए छह इमारतों के मलबे में तलाश अभियान अब भी जारी है। लेबनान की राजधानी में इस हमले के कारण संघर्ष के पूर्ण युद्ध में बदलने की आशंकाएं प्रबल हो गई हैं। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक अमेरिकी अधिकारी समेत दो अधिकारियों ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि यह हमला हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्लाह को निशाना बनाकर किया गया था। हालांकि इस्राइली सेना ने इस पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।

You may also like