नई दिल्ली, 27 सितंबर : गैंगस्टरों के द्वारा कारोबारियों व नामचीन लोगों को धमकियां मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जानकारी के अनुसार अमृतसर के रामतीर्थ रोड़ के 25 न्यू अनमोल एन्क्लेव निवासी कमल कुमार उर्फ बोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गैंगस्टर हरविंदर सिंह रिंदा ने उसे धमकियां दी है कि अगर यह रकम उसे नहीं दी तो वह उसके परिवार को जान से मार देगा। कमल बोरी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह रियल एस्टेट का काम करता है। 13 सितंबर को उसके मोबाइल पर रात वॉट्सएप कॉल आई। उसने फोन उठाया तो सामने से आवाज आई कि मैं रिंदा बोल रहा हूं। उसने कहा कि जब से मोहाली में बड़ा कांड किया है, तब से उसके गुर्गे पैसे से तंग परेशान हुए पड़े हैं। उसके गुर्गों को पैसों की जरूरत है और उनकी इस जरूरत के लिए मदद के तौर पर उन्हें एक करोड़ रुपये दे दो। पुलिस ने इस मामले को लेकर जांच आरंभ कर दी है।
गैंगस्टर रिंदा कह कर कारोबारी को धमकाया, मामला दर्ज
58
previous post