71
नई दिल्ली, 27 सितंबर : वामपंथी निर्दलीय विधायक पीवी अनवर द्वारा लगाए आरोपों का जवाब देते हुए मार्क्सवादी नेता विजयन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे सत्तारूढ़ सरकार को बदनाम करने का प्रयास बताया।उन्होंने बातचीत करते हुए केरल के सीएम ने कहा कि अनवर ने अपनी टिप्पणियों से यह स्पष्ट कर दिया कि वे वाम मोर्चे से दूर रहेंगे। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा, उन्होंने अपनी टिप्पणियों से अपना इरादा साफ कर दिया। उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि वे एलडीएफ से दूर रहेंगे और संसदीय पार्टी बैठकों में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने आगे कहा कि वे अनवर द्वारा पार्टी, एलडीएफ और राज्य सरकार पर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हैं। विजयन ने कहा, यह एलडीएफ और राज्य सरकार को बदनाम करने का एक प्रयास है।