55
नई दिल्ली, 30 अगस्त : गुजरात में तेज बारिश के कारण आईएमडी ने गुजरात के कच्छ, मोरबी जिलों में कई जगह 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। इसके साथ ही गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। इसी बीच मौसम विभाग ने कच्छ, मोरबी, जामनगर, देवभूमि द्वारका और पोरबंदर सहित गुजरात के कई जिलों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने सुरेंद्रनगर, राजकोट, जूनागढ़, गिर सोमनाथ और अमरेली जिलों के अलग-अलग इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है। बाढ़ के हालात की समीक्षा के लिए गुरुवार को गुजरात सीएम भूपेन्द्र पटेल ने गांधीनगर में उच्चस्तरीय बैठक ली। इससे पहले वड़ोदरा में सीएम ने दौरा किया और वहां भारी बारिश से उपजे हालातों का जायजा लिया।