मुजफ्फरनगर, 09 नवंबर 2026: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आज सोमवार को सुबह एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हो गई है। पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर जागाहेड़ी के पास एक तेज रफ्तार बेकाबू कार सड़क किनारे लगे लाइट के पोल से टकरा गई। इस टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई। और उसमें 6 लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह एक कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे से गुजर रही थी। इसी दौरान जागाहेड़ी के पास अचानक कार बेकाबू हो गई। और हाईवे पर लगे लाइट पोल में जा घुसी। कार और पोल की टक्कर इतनी तेज थी कि कार में तुरंत आग लग गई। फिर देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपने आगोश में ले लिया। आग लगने के बाद कार में सवार लोगों को उससे बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। और सभी 6 लोग आग में जल गए।
दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करते हुए कार में मौजूद सभी 6 लोगों के शवों को बाहर निकलवाया। फिर शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। उनके परिजनों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंपे जाएंगे।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया