लालकृष्ण आडवाणी आज 100वें वर्ष में प्रवेश किए, PM मोदी ने याद किया जनसंघ से BJP तक का सफर

by Manu
लालकृष्ण आडवाणी

नई दिल्ली, 08 नवंबर 2026: बीजेपी के सीनियर लीडर और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी आज रविवार 8 नवंबर को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने एक विशेष लेख लिखकर भारतीय राजनीति और देश के विकास में आडवाणी के योगदान को याद किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने लेख में आडवाणी के जीवन के विभिन्न पड़ावों का जिक्र किया है। उन्होंने विभाजन के दौरान झेली गई मुश्किलों और नए सिरे से जीवन शुरू करने के उनके संघर्ष को याद किया। साथ ही जनसंघ को मजबूत करने और भारतीय जनता पार्टी के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा की है।

पीएम मोदी ने इस अवसर को व्यक्तिगत रूप से बहुत भावुक कर देने वाला बताया। उन्होंने लिखा कि मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे हमेशा आडवाणी जी का स्नेह सान्निध्य और मार्गदर्शन मिलता रहा है। आज उनके साथ बिताए हुए अनगिनत पल उनसे जुड़ी कितनी ही स्मृतियां मन में उमड़ रही हैं।

पीएम मोदी ने आडवाणी के जीवन के प्रमुख पड़ावों का जिक्र करते हुए 1947 के विभाजन की पीड़ा जनसंघ को मजबूत बनाने भारतीय जनता पार्टी के निर्माण और आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के संघर्ष को याद किया। उन्होंने सोमनाथ से अयोध्या तक निकाली गई ऐतिहासिक राम रथ यात्रा को आडवाणी के राजनीतिक जीवन का महत्वपूर्ण अध्याय बताया। पीएम मोदी ने कहा कि इस यात्रा की परिकल्पना से लेकर तैयारियों तक उन्हें भी योगदान देने का अवसर मिला था।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like