पटना, 12 अगस्त 2026: शहीद दिवस पर 11 अगस्त 1942 के सात अमर शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए मंगलवार को शहीद स्मारक परिसर में राजकीय समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों का संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह और विधायक श्याम रजक उपस्थित रहे। इसके बाद सभी ने बिहार विधानमंडल प्रांगण स्थित शहीद पार्क में अमर ज्योति के समक्ष पुष्प चक्र अर्पित कर स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को नमन किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने बिहार गीत और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भावपूर्ण बनाया।
बिहार विधान सभा परिसर में भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को स्मरण करते हुए मंगलवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार की ओर से उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने सन 1942 में सचिवालय में झंडा फहराने के प्रयास के दौरान शहीद हुए सात छात्रों की सप्तमूर्ति स्थित आदमकद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
ये भी देखे: बिहार म्यूजियम स्थापना दिवस: सीएम सम्राट चौधरी ने किया तीन प्रदर्शनियों का उद्घाटन